मणिपुर लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में कई दिनों से हिंसा चल रहा है, इस हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं आप सभी को बता दे की हिंसा को देखते हुए लोकसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है।
मणिपुर हिंसा अभी तक खत्म नहीं हुआ है आज पूरे देश में लोकसभा चुनाव हो रहा है ऐसे में मणिपुर के इनर एरिया में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की खबर सामने आया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फायरिंग कर रहा है वही लोग फायरिंग का आवाज सुन अपने घरों में भागते हुए नजर आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के मोइरांग इलाके में एक मतदान केंद्र पर बदमाशों के एक ग्रुप ने कई राउंड फायरिंग की गोलीबारी की आवाज सुनकर मतदान कर रहे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं।
मणिपुर में एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी की खबर आ रही है… pic.twitter.com/pDg4iDhBwC
— LP Pant (@pantlp) April 19, 2024
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि और भी अन्य पोलिंग बूथ पर शांति को भंग करने की कोशिश की जा रही है वही मणिपुर के थोंगजू विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों एवं स्थानीय लोगों के बीच झगड़े की खबर सामने आई है।