CM Dr. Mohan Yadav : प्रदेश के व्यापारियों को प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव का आह्वान, अपने प्रदेश में ही निवेश करने का दिया सुझाव

CM Dr. Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के सभी निवेशकों को अपने ही राज्य में निवेश करने के लिए  प्रस्ताव रखा जिसमें कंपनियों को कंपनियों को अच्छी सुविधा एवं कम टैक्स देना होगा,जिससे निवेशको फायदा पहुंचेगा वही सहकारी क्षेत्र के कंपनियों को विशेष रियायत दी जाएगी जिससे मध्य प्रदेश के निर्माण एवं विकास कार्यों में अहम योगदान होगा.

CM Dr. Mohan Yadav : प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों में निवेश के लिए विश्वास पैदा करें। उन्हें प्रदेश में ही निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रदेश के रॉ मटेरियल का उपयोग प्रदेश में ही उत्पाद बनाने के लिए होगा तो इससे स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे। आमदनी में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रालय में निवेश प्रोत्साहन हेतु मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए रोड शो आयोजित करता है। इसी तरह निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के बाहर रोड शो आयोजित करें।

सहकारीकंपनियों को दी जाएगी अधिक रियायत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि सहकारी क्षेत्र की कंपनियों को अधिक रियायत प्रदान कर प्राइवेट इंडस्ट्री के कंपटीशन में खड़ा करें। यह रियायत सहकारी संस्थाओं को न सिर्फ मजबूत करेगी बल्कि कृषकों की आय में वृद्धि का साधन बनेगी। इससे कृषकों को उनके उत्पादों के उचित दाम प्राप्त होंगे।

निवेश प्रोत्साहन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने प्रदेश में उद्योग संवर्धन नीति 2014 अंतर्गत प्रावधानिक मुख्य सुविधाएं, निवेश प्रोत्साहन सहायता, अधोसंरचना विकास, हरित औद्योगिक सहायता सहित परिधान क्षेत्र की वृहद श्रेणी इकाइयों को विशिष्ट इकाई सहायता आदि प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निवेश प्रोत्साहन की विभिन्न योजनाओं पर आवश्यक निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़े : 

 DA Hike in MP : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात 4% बढ़ा महंगाई भत्ता, बढ़कर हुआ 46 प्रतिशत आदेश जारी

Singrauli New Collector Chandrashekhar Shukla: बदल गए सिंगरौली जिले के कलेक्टर, अब ये होंगे सिंगरौली जिले के नए कलेक्टर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment