Dahi Vada Recipe Holi 2024: इस होली अपने घर पर बनाये नए तरीके से दही-वड़ा, मेहमान उँगलियाँ चाटते रह जायेंगे

Dahi Vada Recipe Holi 2024: होली के दिन लोग खट्टे, मीठे और चटपटे डिश खाना पसंद करते हैं, ज्यादातर लोग होली के दिन गुजिया, कचौड़ी, दही बड़ा पकोड़े सहित अलग-अलग अपने मनपसंद रेसिपी बनाते हैं। कुछ लोग होली के दिन मीठा खाते-खाते परेशान हो जाते हैं उन्हें लगता है कि कुछ चटपटी रेसिपी खाने के लिए मिल जाए तो उनका दिल खुश हो जाए।

अगर आप लोग भी इस होली कुछ चटपटा डिश बनाने की सोच रहे हैं तो आप लोग अपने घर पर नए तरीके से दही बड़ा जरूर बनाएं, क्योंकि दही बड़ा एक ऐसी रेसिपी है जो खट्टी, तीखी और चटपटी होती है। जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं फिर चाहे तो वह छोटे बच्चे हो या बड़े-बूढ़े हों, सभी लोगों को दही बड़ा खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है, तो चलिए जानते है इस होली में घर पर दही-वड़ा बनाने का आसान तरीका

Dahi Vada Recipe Holi 2024
Dahi Vada Recipe Holi 2024

 

दही-वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री 

  • उड़द की दाल
  • मूंग की दाल
  • सफेद नमक
  • इमली की चटनी
  • दही
  • इनो
  • हिंग
  • धनिया
  • काला नमक
  • जीरा
  • धनिया की पत्ती

इन आसान तरीको से बनाये घर पर दही-वड़ा

Dahi Vada Recipe Holi 2024
Dahi Vada Recipe Holi 2024
  • दही बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताए गए आवश्यक सामग्रियों को इकट्ठा कर लें।
  • अब उड़द और मूंग की दाल अच्छे से धुल कर पानी में भिगो दे।
  • दाल पानी में फूल जाने के बाद उसे मिक्सर में पीस ले।
  • अब पीसी हुई दाल में अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें।
  • अब नमक को दाल में अच्छी तरह से मिला ले तब तक मिले जब तक पिसी हुई दाल अच्छी तरह से फूलने ना लगे।
  • दाल के पेस्ट में हल्का सा ईनो डाल दे ताकि दही बड़ा फूल जाए।
  • अब अपने हाथों में पानी लगाकर देते हुए दाल के पेस्ट को गोल आकार देकर तेल में फ्राई करें।
  • दही बड़ों को तेल में तब तक फ्री करें जब तक इनका रंग गोल्डन ना हो जाए।
  • कड़ाही में दही बड़े फ्राई हो जाने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल कर गर्म पानी में डाल दें।
  • इसके बाद काला नमक, मिर्च पाउडर और भुने हुए जीरे को पीसकर दही में मिला ले।
  • दही बड़ों को पानी से निकालकर दही में डाल दें।
  • अब आपका दही बड़ा बनकर बिल्कुल तैयार हो गया है।
  • अब इसे एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से इमली की चटनी, धनिया की पत्ती और काला नमक से सजाकर परोसें।
 ताज़ा जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम में जुड़े-👉 Click Here 
🔥  Whatsapp –👉 Click Here

 

यह भी पढ़े-Holi Hairstyle 2024: होली के दिन अपने बालों को दें नया लुक, बनाये ये यूनिक हेयर स्टाइल

यह भी पढ़े-SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में 314 पदों पर निकली भर्ती, वेतन 26,600 रुपये, आवेदन की अंतिम तिथि आज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment