Deepika Padukone : दीपिका पादुकोण के घर गूंजने वाली है किलकारी, आने वाला है नया मेहमान

Deepika Padukone : बॉलीवुड की सबसे शानदार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नया मेहमान आने वाला है, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है कि वह मां बनने वाली है, यानि दीपिका पादुकोण के घर एक नया मेहमान का स्वागत होने वाला है. दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ और जो बॉलीवुड सिनेमा में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 2018 में हुई थी।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली है, इसकी जानकारी दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। दीपिका अपनी दूसरी तिमाही में बताई जा रही हैं। 37 साल की दीपिका और 38 साल के रणवीर सिंह ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवम्बर 2018 को इटली में शादी की थी. उनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है।

6 साल के बाद बनने वाले हैं माता-पिता

बॉलीवुड की सबसे और सुपर जोड़ी माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी के 6 साल बाद उनके घर में एक नया मेहमान आने वाला है, 6 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को ‘दीपवीर’ के नाम से जाना जाता है।

दीपिका पादुकोण ने 77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में रेड कार्पेट पर चमचमाती साड़ी पहनते समय कथित तौर पर अपनी मिड्रिफ छुपाई थी। दीपिका पादुकोण सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई कॉउचर साड़ी और कस्टम ज्वैलरी से सजी हुई थीं। हालांकि अब कपल ने खुद ही इन खबरों पर विराम लगाते हुए प्रेगनेंसी की खबर पर मुहर लगा दी है।

दीपिका पादुकोण की मॉडलिंग से सफर हुआ था शुरू

दीपिका पादुकोण कॉलेज पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने ऊँचे कद और कसी हुई काठी के कारण मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाने का निर्णय लिया। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का के लिए मॉडलिंग की है। उन्हें कई प्रतिष्ठित मॉडलिंग के प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें भारत के ज्वैल्स ऑफ इंडिया का ब्रांड प्रतिनिधित्व भी शामिल था। दीपिका पादुकोण ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर अपनी उपस्थिति दर्ज की जब मेबिलिन ने उन्हें अपना नया अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया।

5 वें किंगफिशर वार्षिक फैशन पुरस्कार समारोह में उन्हें वर्ष की शीर्ष मॉडल के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुछ ही समय बाद, 2006 के किंगफिशर स्विमसूट कैलेंडर के लिए एक मॉडल के रूप में उन्हें चुना गया और बाद में उसी वर्ष में उन्होंने आईडिया जी फैशन पुरस्कार में दो ट्राफियां, फीमेल मॉडल ऑफ़ दी इयर (कॉमर्शियल असाइंमेंट) और फ्रेश फेस ऑफ़ दी इयर के पुरस्कार प्राप्त किए। पादुकोण को किंगफिशर एयरलाइंस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया और हाल ही में लीवाइस और टिसॉट एसए की भी। मॉडलिंग के सफर में सफलता प्राप्त करने के बाद दीपिका पादुकोण ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। यह उन्होंने हिमेश रेशमियां के स्वतंत्र पॉप एल्बम आप का सुरूर में संगीत विडियो के गीत नाम है तेरा में अभिनय से शुरू किया। इस प्रकार से धीरे-धीरे कारवां बढ़ता गया और दीपिका पादुकोण ने बुलंदियों की ऊंचाई छू ली.

ताजा जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम से जरूर जुड़े धन्यवाद.

🔥✅ ताज़ा जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम में जुड़े-👉 Click Here 
🔥 Whatsapp –👉 Click Here

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment