Jharkhand board 10th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी जिसका परिणाम आज 19 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वर्ष 90.31 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 205110 विद्यार्थी (54 फीसदी ) फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। करीब 1 लाख 53 हजार विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं। अन्य सालों के मुकाबले इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट हुआ है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट jac.jharhand.gov.in, jacresults.com वेबसाइट्स पर चेक कर सकते है या निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम चेक कर सकते है
Jharkhand board 10th Result 2024: ऐसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट-
1- झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.jacresults.com/ पर जाएं।
2 – इसके बाद होम पेज पर जेएसी 10वीं परिणाम 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
3 – अब आपके सामने स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4 – जिसमे आपको अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट करना होगा।
5 – सबमिट करते ही आपके सामने स्क्रीन पर जेएसी 10वीं परिणाम 2024 प्रदर्शित हो जायेगा।