Kinnar Ki Shadi: क्या आप जानते है किन्नर सिर्फ एक दिन और एक रात के लिए ही शादी क्यों करते है?

Kinnar Ki Shadi: इंसानों के बीच किन्नरों की दुनिया ही अलग होती है क्योंकि किन्नर ना तो पुरुष में आते हैं और ना ही महिला में आते हैं बल्कि ये अर्धनारी या अर्धपुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं। कहीं जगह पर किन्नर ताली बजाते हुए लोगों से पैसे मांगते हुए दिखते हैं जिन्हें देखकर ही लोगों के मन में तरह-तरह के विचार आने लगते हैं एवं लोग सोच में पड़ जाते हैं, कि भगवान ने उनकी दुनिया अलग क्यों बनाई है। इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अलग-अलग विचार के हैं कुछ लोगों के मन में तो किन्नर का नाम सुनकर ही तरह-तरह के सवाल आने लगते हैं लेकिन क्या आप लोगों ने कभी यह सोचा है कि किन्नर अपनी जिंदगी कैसे व्यतीत करते हैं,

क्या वे लोग भी शादी करते हैं? अगर आपके भी मन में कीनन को लेकर के तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं और आप भी यह जानना चाहते हैं कि किन्नर शादी करते हैं या नहीं तो आप लोग इस आर्टिकल की अंत तक बने रहे, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगों को कीनन की शादी से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिन्हें जानकर आप लोग हैरान हो जाएंगे आईए जानते हैं किन्नरों के शादी से जुड़े कुछ तथ्य-

किन्नर सिर्फ एक दिन और एक रात के लिए करते हैं शादी

Kinnar Ki Shadi
Kinnar Ki Shadi

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं अनेकों देश और अनेकों राज्यों में शादी विवाह के अलग-अलग परंपराएं हैं जिस तरह से महिला पुरुष एवं इंसानों में विवाह होता है उसी प्रकार किन्नर भी अपना विवाह करते हैं लेकिन आप लोगों को यह बात जानकर हैरानी होगी कि किन्नर सिर्फ एक दिन और एक रात के लिए विवाह करते हैं अब आप लोगों के मन में यह सवाल होगा कि किन्नरों से शादी कौन करता है या किन्नर किसे शादी करते हैं और एक दिन के लिए ही क्यों करते हैं। तो आप लोगों को बता देंगे किन्नर अपने कुल पूज्य देवता इरावनसे ही सिर्फ एक दिन और एक रात के लिए विवाह करते हैं।

Singrauli Pachaur Shiv Mandir: सिंगरौली जिले के पचौर नगरी में स्थित है भगवान शिव का ये चमत्कारी शिवलिंग

किन्नर की शादी किससे होती है?

Kinnar Ki Shadi
Kinnar Ki Shadi

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आप लोगों को बता दें कि महाभारत युद्ध होने से पहले पांचो पांडवों ने युद्ध में विजय के लिए काली मां की पूजा की थी लेकिन इस पूजा को पूर्ण करने के लिए एक राजकुमार की बलि देना आवश्यक था और इस बली के लिए अर्जुन के पुत्र इरावन राजी हुए, और बोले मैं इस बाली के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी एक शर्त है कि मैं बलि देने से पहले विवाह करना चाहता हूं। पांडव सोच में पड़ गए कि ऐसी कौन सी राजकुमारी होगी जो इरावन से विवाह करके अगले दिन विधवा होना चाहेगी। तभी इस समस्या का समाधान करने के लिए श्री कृष्णा मोहिनी रूप धारण करके इरावन से विवाह किए और विवाह के अगले दिन इरावन की बलि दे दी गई। तभी से किन्नर, इरावन को अपना भगवान मानने लगे और उन्हीं से एक दिन और एक रात के लिए अपना विवाह तय करते हैं और दूसरे दिन विधवा हो जाते हैं।

जानकारी के लिए आप लोगों को बता दें कि तमिलनाडु के वेल्लुपुरम जिले में स्थित कूवगम गांव में इरावन देवता का मंदिर भी स्थित है जहां पर आज भी किन्नर इरावन देवता को अपना कल पूछ भगवान मानकर एक दिन और एक रात के लिए शादी करते हैं और अगले दिन खुद को विधवा मानकर विलाप भी करते हैं।

किन्नरों की दुआ और श्राप

Kinnar Ki Shadi
Kinnar Ki Shadi
ऐसा माना जाता है कि किन्नरों की दुआ और बददुआ दोनों इंसानों को बहुत ही जल्द लगती है यानी अगर किन्नर किसी भी इंसान के लिए दुआ करता है तो उसकी प्रार्थना भगवान तक जल्दी पहुंचती है एवं अगर वही किन्नर सामने वाले व्यक्ति के लिए श्राप या बददुआ करें तो भी उनका दिया हुआ श्राप इंसानों को बहुत ही जल्दी लगता है। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि किन्नरों से कभी भी बददुआ नहीं लेनी चाहिए। जब भी आपको कोई भी किन्नर मिले तो उसे खुश करना चाहिए ताकि वह आपके लिए भगवान से दुआ मांगे ना की बददुआ।
🔥✅ ताज़ा जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम में जुड़े-👉 Click Here 
🔥  Whatsapp –👉 Click Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment