Site icon नई भारत

मणिपुर लोकसभा चुनाव 2024 : वोटिंग के दौरान मणिपुर में पोलिंग बूथ पर फायरिंग, पोलिंग बूथ छोड़ अपने अपने घर भागे लोग,वीडियो वायरल

मणिपुर लोकसभा चुनाव 2024

मणिपुर लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में कई दिनों से हिंसा चल रहा है, इस हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं आप सभी को बता दे की हिंसा को देखते हुए लोकसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है।

मणिपुर हिंसा अभी तक खत्म नहीं हुआ है आज पूरे देश में लोकसभा चुनाव हो रहा है ऐसे में मणिपुर के इनर एरिया में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की खबर सामने आया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फायरिंग कर रहा है वही लोग फायरिंग का आवाज सुन अपने घरों में भागते हुए नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के मोइरांग इलाके में एक मतदान केंद्र पर बदमाशों के एक ग्रुप ने कई राउंड फायरिंग की गोलीबारी की आवाज सुनकर मतदान कर रहे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि और भी अन्य पोलिंग बूथ पर शांति को भंग करने की कोशिश की जा रही है वही मणिपुर के थोंगजू विधानसभा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों एवं स्थानीय लोगों के बीच झगड़े की खबर सामने आई है।

Jharkhand board 10th Result 2024 Released: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, Direct Link से चेक करें अपना परिणाम

Exit mobile version