Mughal Harem : मुगल हरम में आलीशान जिंदगी जीती थी महिलाएं,हरम में होता था ऐसा-ऐसा कांड

Mughal Harem : मुगल हरम मुग़ल काल के समय में मुगलों का अय्याशी का अड्डा हुआ करता था. हरम मुग़ल के बारें में इतिहासकार बताते हैं कि हरम में महिलाओं की जिंदगी आलीशान हुआ करती थी, मुगल हरम में महिलाओं को पर्दा के सख्त नियमों के माध्यम से शासित किया जाता था, और वे अपनी इच्छानुसार हरम से बाहर नहीं जा सकती थीं, लेकिन कई महिलाएं सम्राट के साथ स्थानीय तीर्थस्थलों की तीर्थयात्रा, शिकार और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए यात्रा करती थीं। वे हमेशा सजी हुई पालकी में या हाथियों की पीठ पर बैठकर निकलते थे। हरम के अंदर, वे भौतिक रूप से विलासितापूर्ण और आरामदायक जीवन जीते थे।

मुगल काल में Mughal Harem क्या था?

Mughal Harem

मुगलों ने हमारे देश भारत पर 200 सालों से अधिक समय तक राज किया, मुगलों ने भारत में कई नियम और कानून बनाएं उनमें से एक था मुग़ल हरम जहाँ बादशाह की तमाम महिला रिश्तेदार, बादशाह की रखैलें, और शाही महिलाओं की दासियां रहती थीं. हरम में महिलाओं के कई समूह होते थे. इसमें शाही परिवार की महिलाएं, बादशाह की रखैल, उनका ध्यान रखने वाली महिलाएं और हरम की देखभाल करने वाली महिलाएं शामिल होती थीं.

मुगल काल हरम के लिए सबसे अधिक कुख्यात रहा है. मुगल बादशाह अकबर के हरम में करीब 5 हज़ार महिलाएं रहती थीं. अकबर के हरम में मुस्लिम के साथ-साथ हिंदू, राजपूत और क्रिश्चियन महिलाएं भी शामिल थीं. मुगल बादशाह शाहजहां और औरंगजेब के हरम में करीब 2 हज़ार रानियां होती थीं.

मुगल हरम में आलीशान जिंदगी जीती थी महिलाएं

Mughal Harem

प्रसिद्ध इतिहासकार मनूची लिखते हैं कि हरम में रहने वाली औरतों का जीवन आलीशान होता था। महिलाओं के लिए रोज कपड़े आते थे। हरम की महिलाएं एक बार कपड़े पहनने के बाद दोबार नहीं पहनती थी। वो कपड़ा दासियों में बांट दिया जाता था। शाही औरतें फव्वारों के पास लेटी रहती थीं। रात में आतिशबाजी के नजारे का लुत्फ उठाती थीं। इसके अलावा गजलें सुनना, तीरंदाजी करना और किस्से-कहानियां सुनना उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हुआ करता था।

मुगल हरम में महिलाओं के साथ क्या होता था?

Mughal Harem

मुगल काल के समय मुगल हरम में रहने वाली महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता था मुग़ल हरम में बादशाह ज्यादातर अपनी खास बेगमों के साथ समय बिताने जाया करते थे. इसके साथ साथ हरम में बेगमों की एक अलग तरह की राजनीति चलती थी. कहा जाता है कि इस हरम में उस बेगम की सबसे ज्यादा चलती थी जो मुगल बादशाह के सबसे करीब हुआ करती थी. वहीं हरम को लेकर एक बात और कही जाती है कि इसकी सुरक्षा के लिए किन्नरों की नियुक्ति की जाती थी. कहते हैं ऐसा इसलिए किया जाता था, ताकि हरम में मौजूद महिलाओं की पवित्रता पर कोई सवाल ना उठे.

ताजा जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम से जरूर जुड़े धन्यवाद.

🔥✅ ताज़ा जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम में जुड़े-👉 Click Here 
🔥 Whatsapp –👉 Click Here

इतिहास का एक ऐसा भारतीय राजा जिसने किया था 365 रानियों से शादी, हर दिन अलग-अलग रानियां के साथ करता था रातें रंगीन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment