Navratri 2023 : 15 अक्टूबर को आ रहीं है मां शेरावाली, जानें कलश स्थापना की शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और आवश्यक पूजन समाग्री

Navratri 2023 : इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी, पंचांग के अनुसार आप सभी को बता दे कि शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानि पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। इस दिन सभी भक्तजन मां शेरावाली का स्वागत बंधन एवं अभिनंदन तहे दिल से करेंगे, आईए जानते हैं नवरात्रि के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि की पूरी जानकारी-

Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि कब से प्रारंभ है?

Navratri 2023 में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रही है जिसमें सभी भक्तजन मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना एवं कलश स्थापना करेंगे। नवरात्रि के नौ दिनों में मां शारदा की नाव रूपों की पूजा अर्चना की जाती है और समापन के दिन मां के मूर्ति की विसर्जन भी कर दी जाती है जिसमें भक्तजन अपने मनचाहे इच्छाओं को मां के सामने रखते हैं और मां उन्हें जल्द ही पूर्ण करती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2023 में 15 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होगी और 24 अक्टूबर को विजयादशमी यानी नवरात्रि समापन होगी।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त?

 

Navratri 2023 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार से शुरू होने वाली है ऐसे में आप सभी को यह बात जानने की आवश्यकता है कि इस बार शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना करने की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या होगी। वैसे तो शारदीय नवरात्रि 9 दिन की होती है लेकिन शादी नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश की स्थापना की जाती है जिसका एक शुभ मुहूर्त या शुभ तिथि होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार कलश स्थापना की तीथी अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11:25 पर शुरू होगी और रात 12:30 बजे तक का ही शुभ मुहूर्त है। इस शुभ मुहूर्त में आप सफलतापूर्वक आसानी से कलश स्थापित कर सकते हैं।

  • कलश स्थापना तिथि – 15
  • अक्टूबर 2023 सुबह 11:48 से रात 12:30 तक।

Navratri 2023-कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री

Navratri 2023
Navratri 2023-कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री
  • सात तरह का अनाज
  • गंगाजल
  • मिट्टी का कलश
  • आम का पत्ता
  • पूजा वाली सुपारी
  • नारियल
  • पुष्प
  • अक्षत
  • लाल वस्त्र
  • पान
  • जौ (जवा) बोने के लिए

Navratri 2023- शारदीय नवरात्रि कैलेंडर

  • 15 अक्टूबर 2030 को मां शैलपुत्री की पूजा
  • 16 अक्टूबर 2023 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 17 अक्टूबर 2023 को मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 18 अक्टूबर 2023 को मां कुष्मांडा की पूजा
  • 19 अक्टूबर 2023 को मां स्कंदमाता की पूजा
  • 20 अक्टूबर 2023 को मां कात्यायनी की पूजा
  • 21 अक्टूबर 2023 को मां कालरात्रि की पूजा
  • 22 अक्टूबर 2023 को मां सिद्धि की पूजा
  • 23 अक्टूबर 2023 को महागौरी की पूजा तथा
    24 अक्टूबर 2023 को विजयदशमी यानी दशहरा

कलश स्थापना की पूजन विधि

कलश स्थापना की पूजन विधि
कलश स्थापना की पूजन विधि

शारदीय नवरात्रि के पहले दिवस को कलश स्थापना होता है जो की एक शुभ मुहूर्त पर किया जाता है कलश स्थापना करने के लिए सबसे पहले आपको स्नान करके लाल वस्त्र धारण कर लेना है उसके बाद एक मिट्टी या तांबे के पत्र में पवित्र मिट्टी रखकर उसमें जौ (जवा) वो देना है, अब कलश स्थापना के लिए चुने गए चौकी पर लाल कपड़ा बढ़ा दे और मिट्टी के कलश में गंगाजल या स्वच्छ जल भरकर लौंग, सुपारी, सिक्का, अक्षत, इत्यादि सामग्री कलश की मुख पर मौली धागा से बांध दे अब लाल चुनरी को भी मौली धागा से बांध दें तथा आम के पत्ते लगाकर उसके ऊपर नारियल रख दे अब इन कलश को मां दुर्गा की स्थापित मूर्ति के दाएं और स्थापित कर दें।

FAQs Question?

2023 में नवरात्रि कब है?

मां दुर्गा की पर्व नवरात्रि 2023 में 15 अक्टूबर 2023 से शुरु हो रही है और मां दुर्गा की यह पर्व 23 अक्टूबर 2023 मंगलवार तक चलेगा ।

दुर्गा पूजा कब है दशहरा कब है 2023?

हिंदू धर्म में नवरात्रि और विजयादशमी का त्यौहार का बहुत बड़ा महत्व है,इस वर्ष नवरात्रि का पर्व की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ हो रही है और 23 अक्टूबर 2023 को खत्म होगी वहीं अगर दशहरा की बात करें तो दशहरा 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा ।

ये भी पढ़े- front hand mehndi design: इस करवा चौथ अपने हाथो में लगाएं अपने सजन के नाम की मेहंदी,देखें खूबसूरत डिजाइन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment