Nita Ambani Tea Cost : नीता अंबानी के सबसे महंगे शौक, सुबह बिस्तर से उठकर पीती है 3 लाख रुपए की चाय

Nita Ambani Tea Cost : नीता अंबानी को आज कौन नहीं जानता है नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी है, नीता अंबानी अपने शौक को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है. नीता अंबानी के शौक किसी महारानी से कम नहीं है, नीता अंबानी सबसे महंगी चीज पहनना और खाना पसंद करती है.

Nita Ambani Tea Cost

Nita Ambani Tea Cost
Nita Ambani Tea Cost

नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में अपने शौक के बारे में बड़ा खुलासा किया जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए. उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वे दिन की शुरुआत यानी बिस्तर से सुबह-सुबह उठकर जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की खास बात यह है कि इसमें सोने (गोल्ड) की बॉर्डर है और इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए.

चाय ही नहीं बल्कि नीता अंबानी के और भी कई अनेकों महंगे-महंगे शौक हैं, नीता अंबानी ब्रांडेड वॉच के काफी शौकीन है,उनके वॉच कलेक्शन में बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।

नीता अंबानी का बैग्स कलेक्शन

a gold and black handbag with a handle

नीता अंबानी को खाने पीने से लेकर पहने तक का बड़ा शौक है, वही नीता अंबानी का बैग्स का कलेक्शन भी लाजवाब है,उनकी ज्वैलरी तो हीरे की होती ही है, उनके बैग में भी हीरे जड़े होते हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी उनके कलेक्शन में शामिल है। ज्यादातर फंक्शन में नीता अंबानी ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। वहीं अगर इसकी कीमत की बात करें तो 3-4 लाख से शुरू होती है, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि नीता अंबानी किस प्रकार की जिंदगी जीना पसंद करती है.

पहना हुआ जूता नहीं करती है रिपीट

Elegant black patent leather stiletto with buckle generated by AI

नीता अंबानी का एक और बड़ा शौक है की नीता अंबानी एक बार जीस जूते को पहन लेती है, फिर उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं करती है, नीता अंबानी के पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही एक लाख से होती है।

नीता अंबानी का प्रारंभिक जीवन

नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1964 को मुंबई के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता बिडला की एक कंपनी में उच्चाधिकारी थे। नीता को भारतीय क्लासिकल डांस में शुरू से ही काफी रूचि थी और वे इस में ही अपना कैरियर बनाना चाहती थी जब कि उन की मां उन्हे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना चाहती थीं। उनकी उच्च शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकॉनामिक्स से हुई है।

नीता प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। कॉलेज के दिनों में वह स्टेज परफॉरमेंस भी दिया करती थीं। आज भी वे प्रतिदिन डांस का अभ्यास जरूर करती हैं। नीता को शिक्षण कार्य से गहरा लगाव रहा है। शादी के बाद उन्होंने प्राथमिक शिक्षिका के रूप में पढ़ाना शुरू किया। बाद में पातालगंगा में ग्रामीण बच्चों को पढाने के लिए एक छोटे से स्कूल की शुरुआत की। ऐसा ही दूसरा स्कूल जाम नगर में खोला।

नीता के नेतृत्व में धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना जून 2003 में की गयी। यह स्कूल मुंबई के कुछ चुनींदा और बेहतरीन स्कूलों में शुमार है। भारत में यह उन 37 गिने चुने स्कूलों में शामिल है जो देश में प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल बेक्केलॉरेट प्रोग्राम” उपलब्ध कराते हैं। नीता धीरूभाई फाऊंडेशन की भी मुखिया हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज और युएनएआईडीएस के एड्स इनिशीएटिव का भी हिस्सा हैं। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक और धर्मार्थ से जुड़े कार्यों को देखती हैं।

Nita Ambani Makeup Artist Salary : नीता अंबानी का चमचमाती चेहरे का राज है ये मेकअप आर्टिस्ट, सैलरी जानकर रह जाएंगे हक्के-बक्के

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment