Police Constable Bharti 2024 : पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, यहां जानिए पूरी डिटेल

Police Constable Bharti 2024 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब पुलिस द्वारा डिस्ट्रिक्ट पुलिस और आर्म्ड पुलिस में कॉन्स्टेबल रैंक के 1746 पदों पर भर्ती निकली हैं, इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर कर सकते हैं.

Police Constable Bharti 2024

आप सभी को बता दे कि इस भर्ती भारत के किसी भी राज्य के 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं है, अगर आपने भी 12वीं पास कर लिया है तो इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से कर सकते हैं, आप सभी को बता दे कि इस भर्ती में महिला भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं आइये विस्तार से जानते हैं..

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 की डिटेल

भर्ती का नाम पंजाब पुलिस भर्ती 2024
पोस्ट का नाम  SI और कांस्टेबल
पंजाब पुलिस कांस्टेबल और SI सूचना 2024 फरवरी, 2024
आवेदन की शुरुआत की तारीख 14 मार्च, 2024
आवेदन की अंतिम तारीख 04 अप्रैल 2024 तक
कुल रिक्ति की संख्या 1746 पद
आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष तक
प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख परीक्षा की तारीख से 4 से 5 दिन पहले
परीक्षा की तारीख ——
परिणाम ———-
श्रेणी पुलिस भर्ती
आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in

आप सभी को बता दे की पंजाब पुलिस भर्ती के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट कैडर में 970 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 317 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आर्म्ड पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के 776 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें से 253 पद महिलाओं के लिए विज्ञापित किए गए हैं। इसी तरह 1746 पदों में से 570 वैकेंसी फीमेल कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व घोषित की गई हैं।

Police Constable Bharti 2024

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 में भर्ती होने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है, वहीं अगर आयु सीमा की बात करें तो पंजाब पुलिस भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को मानकर की जाएगी. इसके अलावा पंजाब राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। जबकि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना होगा।

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

  • जनरल : 1150 रुपए
  • एक्स सर्विसमैन : 500 रुपए
  • SC, ST, EWS : 650 रुपए

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 वेतन और सिलेक्शन प्रोसेस

आप सभी को बता दें की पंजाब पुलिस भर्ती 2024 में सिलेक्शन हो जाने के बाद 19,900 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, वहीं अगर सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी, परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट होगा इसके बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा, इसके बाद मेडिकल एग्जाम होगा तब जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (श्रेणी के अनुसार)
  • निवास या पता प्रमाण
  • मैट्रिकुलेशन प्रमाण (यदि लागू हो)
  • 12वीं की मार्कशीट

पंजाब पुलिस भर्ती 2024 में आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट http://punjabpolice.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर जाने के बाद कैरियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ मांगी गई जानकारी को भरें।
  • इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को अपलोड करें।
  • इसके बाद अपने कैटिगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में भरी गई जानकारी को चेक करने आवेदन फॉर्म की सबमिट कर दें।
  • आवेदन फार्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल ले।

ताजा जानकारी पाने के लिए नीचे दिए गए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम से जरूर जुड़े धन्यवाद.

🔥✅ ताज़ा जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम में जुड़े-👉 Click Here 
🔥 Whatsapp –👉 Click Here

Railway Vacancy 2024: रेलवे में क्लर्क, चपरासी, टेक्नीशियन सहित अन्य 622 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment