Singrauli News : अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

Singrauli News :  बरगवां थाना क्षेत्र बड़ोखर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित मिनी पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर हादसे के बाद पिकअप चालक मय गाड़ी मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बारात से वापस लौटते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि मनोज कुमार सेन पिता बबुआ राम सेन उम्र 18 वर्ष निवासी बरहवाटोला और दूसरा सनित कुमार सेन पिता रमेश कुमार सेन उम्र 18 वर्ष निवासी बरैनिया कल रात एक बाइक में पिपरखड़ गांव में बारात में गए थे। बारात से वापस लौटते समय रात करीब 12 बजे बड़ोखर चौराहे में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जहां दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही बारात में गए अन्य परिजनों को जब जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो चुका था।

MP Big Breking News: अतिथि शिक्षकों के लिए बुरी खबर, अब अतिथि शिक्षक नहीं होंगे नियमित, सीधी भर्ती में मिलेगा 25% आरक्षण, आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment