Site icon नई भारत

Singrauli News : ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत,मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी का मामला

Singrauli News

Singrauli News

Singrauli News : बुधवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी में एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे के अधिकारियों ने मोरवा थाना में सूचना दी। तत्पश्चात निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण मरावी ने घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया।

विजय सिंह के रूप में हुई मृतक की पहचान

युवक का शव पटरियों के किनारे पड़ा मिला। जिसके शरीर पर एक तरफ चोटें आई थी। संभावना जताई जा रही है की ट्रेन के धक्के से युवक की जान गई होगी। रेलवे के अधिकारियों ने आशंका जताई कि सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच यह दुर्घटना पेश आई होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। मृतक की पहचान विजय सिंह पिता राजनाथ सिंह गोड़ उम्र 20 वर्ष निवासी झिंगुरदह के तौर पर हुई है। झिंगुरदह का युवक सुबह ग्राम चुरकी में क्या कर रहा थाइ न तथ्यों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े : MP Board 10th/12th Result 2024 Released: एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जल्दी-जल्दी देखें अपना परिणाम

Exit mobile version