Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में कन्याओं को भोजन में क्या खिलाना चाहिए?

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में कन्या पूजन और कन्या भोज करवाना अत्यधिक शुभ माना जाता है क्योंकि कन्याओं को माता का रूप माना जाता है और नवरात्रि में जो भी भक्त सच्चे मन से नौ कन्याओं ka पूजन करते हैं और कन्या भोज करवाते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं मां दुर्गा पूर्ण करती है साथ ही नौ देवियों का आशीर्वाद भी उन कन्याओं के द्वारा मिलता है, इस चैत्र नवरात्रि अगर आप भी अपने घर में कन्या पूजन और कन्या भोज करवाने वाले हैं तो आप लोगों को यह जानना जरूरी है कि इस चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है एवं कन्याओं को भोजन क्या खिलाना चाहिए-

Chaitra Navratri 2024 में कन्याओं को भोजन में क्या खिलाएं?

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024
नवरात्रि में नौ कन्याओं का पूजा करना अत्यधिक शुभ माना गया है क्योंकि कन्याओं में मां के नौ रूपों का वास होता है एवं जो भी भक्त सच्चे मन से 10 साल की कम उम्र वाली कन्याओ की पूजा एवं कन्या भोग करवाते हैं उनके ऊपर मां दुर्गा का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि के अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन करने वाले हैं तो कन्याओं को हलवा पूरी, खीर, फल, साबूदाना एवं ड्राई फ्रूट्स का भोग लगाएं।
कुछ कन्याएं ऐसी होती है जो मीठा खाना पसंद नहीं करती है उन्हें सब्जी चाहिए होता है और वह सब्जी की मांग करने लगती है तो इसके लिए आप लोग चाहे तो कन्याओं के लिए आलू और चने की सब्जी बना सकती हैं ध्यान रहे की सब्जी में प्याज और लहसुन बिल्कुल भी ना हो आप चाहे तो सब्जी में सेंधा नमक या व्रत वाले नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Chaitra Navratri 2024 कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Chaitra Navratri 2024
Chaitra Navratri 2024

इस बार के Chaitra Navratri 2024 में 16 अप्रैल 2024 को कन्या पूजन के 2 मुहूर्त बन रहे हैं। जिसमें पहले मुहूर्त सुबह 7 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसी शुभ मुहूर्त के बिच आप कन्या पूजन कर सकते है।

अक्सर लोगो द्वारा पूछे जाने वाले सवाल 

कन्या पूजन में कितनी कन्या होनी चाहिए?
नवरात्र में 9 कन्याओं की पूजा करके उन्हें प्रसाद खिलाना चाहिए क्युकि कन्याएँ माता दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानी जाती है।
नवरात्र में कन्या को क्या देना चाहिए?
नवरात्र में कन्याओ को लाल चुनरी और श्रृंगार भेंट करना चाहिए।
क्या दशमी को कन्या पूजन कर सकते हैं?
वैसे तो नवरात्रि के किसी भी दिन कन्या पूजन कर सकते है लेकिन मान्यताओं के अनुसार अष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन करना अत्यधित शुभ माना जाता है।
कन्या भोजन में क्या बनाना चाहिए?
नवरात्रि में कन्या पूजन करते समय कन्याओं को हलवा-पूरी खिलाना चाहिए इसके आलावा आप लोग ऊपर बताये गए भोग का इस्तमाल कर सकते है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment